View updated successfully संसद और संसद के बाहर गरमाया दिखा राजनीतिक माहौल, देखें पूरी रिपोर्ट
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप!
संसद और संसद के बाहर गरमाया दिखा राजनीतिक माहौल, देखें पूरी रिपोर्ट
राजनीति

संसद और संसद के बाहर गरमाया दिखा राजनीतिक माहौल, देखें पूरी रिपोर्ट

20 Dec 2024 514 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर/ संसद में आज बीजेपी और विपक्ष दोनों में प्रदर्शन की रेस देखने को मिल रही है बतादे कि एक तरफ बीजेपी सांसद महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ विपक्ष विजय चौक से संसद तक मार्च कर रहा है। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन आज भी सदन के अंदर और बाहर सियासी बवाल मचा हुआ है इधर राहुल गांधी पर एनडीए सांसदों को धक्का मारने के गंभीर आरोप लगे हैं तो कांग्रेस ने भी कुछ ऐसे ही आरोप बीजेपी सांसदों पर लगाए है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन के अपमान का नोटिस दिया है, वही लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजे नोटिस में गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर चलाने का आरोप लगाया है। विशेषाधिकार हनन का नोटिस स्पीकर को सौंपा गया है और मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की अपील की गई है साथ ही मांग की गई है कि जब तक समिति इस मामले में फ़ैसला नहीं करती, राहुल गांधी को लोकसभा से निलंबित कर दिया जाए।


इधर संसद में कल सांसदों के बीच हुई झड़प पर सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि "यह लोगों द्वारा तैयार की गई घटना थी, वे लोगों को सीढ़ियाँ चढ़ने से रोक रहे थे। मैं इसकी गवाह हूँ। वे लोगों को रोक रहे थे...आप सीढ़ियों को कैसे रोक सकते हैं? वे धक्का-मुक्की कर रहे थे।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला