View updated successfully नगर निगम की टीम विवेकानंद पार्क के पास जेसीबी से करवा रही थी सफाई,हाथ में राइफल लेकर पहुंचे नेता,जाने क्या हुआ आगे
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप!
नगर निगम की टीम विवेकानंद पार्क के पास जेसीबी से करवा रही थी सफाई,हाथ में राइफल लेकर पहुंचे नेता,जाने क्या हुआ आगे
राजनीति

नगर निगम की टीम विवेकानंद पार्क के पास जेसीबी से करवा रही थी सफाई,हाथ में राइफल लेकर पहुंचे नेता,जाने क्या हुआ आगे

21 Aug 2024 955 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर/ प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सपा नेता अमरनाथ सिंह मौर्या एक वीडियो में रायफल लेकर नगर निगम के दस्ते को दौड़ाते दिख रहे है, वही उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि नगर निगम की टीम विवेकानंद पार्क के पास जेसीबी लगाकर सफाई करवा रही थी इस दौरान सपा नेता हाथ में राइफल लेकर तेजी से पार्क के पास आ रहे हैं। वही उनकी गाड़ी पीछे-पीछे चल रही है इसके साथ ही अन्य लोग भी घेराबंदी करते हुए दिख रहे हैं। जिसके बाद उक्त वीडियो में नगर टीम के अधिकारी, सुरक्षाकर्मी जेसीबी के साथ वापस जाते हुए नजर आ रहे हैं। वही दूसरी तरफ भाकियू (टिकैत गुट) युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो डालकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


सूत्रों कि माने तो धूमनगंज थाना अंतर्गत प्रीतम नगर स्थित रिहायशी कॉलोनी में नगर निगम की टीम जेसीबी लगाकर सफाई कर रही थी। इस दौरान प्रीतम नगर में रहने वाले अमरनाथ मौर्य अपने साथियों और परिजनों के साथ मौके पर हाथ में रायफल लेकर पहुंचते है। इसके साथ ही उनकी गाड़ी पीछे-पीछे चल रही थी और बाकी लोग भी उनके साथ थे। हाथ में राइफल देखकर मौके पर मौजूद नगर निगम के कर्मचारी, सुरक्षा अधिकारी पीछे हट गए। इधर मौके पर उपस्थित लोगों कि माने तो अमरनाथ मौर्य ने नगर निगम के अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों को हड़काते हुए दौड़ा लिए।


जानकारी है कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने विवेकानंद पार्क पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त को घेराव का अल्टीमेट दिया गया था। जिसके चलते नगर निगम की टीम एक दिन पहले ही विवेकानंद पार्क के कूड़े-कचरे को साफ करने पहुंच गई। वही मोहल्ले वासियों कि माने तो 8 सितंबर से पार्क में गणेश उत्सव होना है जिसके लिए सफाई होनी जरूरी थी। दूसरी तरफ, अमरनाथ सिंह मौर्य का कहना है कि यह जमीन उनकी है और उनके नाम रजिस्ट्री है इन लोगों द्वारा अनर्गल रूप से कब्जा किया जा रहा है। नगर निगम की टीम जबरदस्‍ती मेरी बाउंड्री तोड़कर ईट आदि उठा ले गए जिसकी सूचना पर मैं वहां पहुंचा वही अपनी सुरक्षा के लिए राइफल लेकर गया था। राइफल का लाइसेंस मेरे नाम है आत्मरक्षा के लिए मैंने राइफल हाथ में ले रखी थी क्योंकि मेरे सामान को लूटा जा रहा था इसलिए मैंने विरोध किया।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला