पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। अभनपुर विकासखंड के उपतहसील परिक्षेत्र खोरपा में सतनामी समाज द्वारा परिक्षेत्र स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपतहसील परिक्षेत्र खोरपा सतनामी समाज के अध्यक्ष लक्षवीर बांधे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 80 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चंद्रिका जितेंद्र बंजारे (अध्यक्ष, जनपद पंचायत अभनपुर) रहीं। वहीं रानी मनोज सोनवानी विशेष अतिथि तथा अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समाज अध्यक्ष लक्षवीर बांधे ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। शिक्षित समाज ही निरंतर प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनमोहन कुर्रे, सचिव जितेंद्र कुर्रे, महासचिव संजय कुर्रे, संरक्षक मोहन बंजारे, प्रवक्ता कमलेश बांधे, सलाहकार सूर्यकांत चेलक, प्रचार सचिव हेमलाल मार्कण्डेय, सह प्रचार सचिव अजय गायकवाड़, मीडिया प्रभारी गौतम बांधे, राजेंद्र ऐनेश्वरी, महेश कुर्रे, मुन्नालाल गायकवाड़, श्याम चेलक, महेश्वर डहरिया, डोमार टंडन, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नेहा कुर्रे, उपाध्यक्ष नीता चेलक, सचिव सरस्वती बघेल, महासचिव कुन्ती बांधे, सुरेखा ओगरे, भोज डहरिया, सुनीता बांधे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जितेंद्र कुर्रे ने किया। सम्मान समारोह ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सकारात्मक संदेश भी दिया।

User 1















