Header Ad


अभनपुर post authorUser 1 26 July 2026

अभनपुर में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य उद्योग महासंघ ने किया वृक्षारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया वाणिज्य उद्योग महासंघ अभनपुर इकाई एवं वृंदावन गार्डन कॉलोनी, सिंगारभाटा के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़िया वाणिज्य उद्योग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए आज पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में हर वर्ष कम से कम 20 पौधे लगाने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही, पौधे लगाने के बाद उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था का नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

संस्था के उपाध्यक्ष ईश्वर पटेल ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। पेड़-पौधों से हमें शुद्ध वायु, छाया और फल प्राप्त होते हैं तथा वे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण को महज औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय इसे जनअभियान का रूप देना जरूरी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या किसी अन्य विशेष अवसर पर एक पौधा लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और बेहतर पर्यावरण का निर्माण किया जा सकता है।

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिहा, लक्ष्मण साहू, नारायण साहू, समीर यादव, सत्या बंजारे सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य प्रमुखजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, RAIPUR NEWS, ABHANPUR NEWS, ABHANPUR RAIPUR NEWS, CHHATTISGADHIYA VANIJYA UDHYOG MAHASANGH NEWS, CHHATTISGADHIYA VANIJYA UDHYOG MAHASANGH NE KIYA VRIKCHAROPAN NEWS, VRIKCHAROPAN NEWS

You might also like!