पब्लिक स्वर/ संसद बजट सत्र को लेकर बड़ी खबर आने आ रही है वही जानकारी है कि 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू होगा जहां पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा, इसके बाद 1 फरवरी को बजट-2025 पेश किया जाएगा जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आठवां बजट पेश करेंगी। बतादे कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक प्रस्तावित है जिसमें बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा, इस दौरान संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।
सदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों को बजट सत्र 2025 के लिए 31 जनवरी, 2025 से 4 अप्रैल, 2025 तक (संसदीय कार्य की अनिवार्यता के अधीन) बुलाने की मंजूरी दी है। वही सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च को शुरू होगा और इसके 4 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। बजट सत्र में कुल 27 बैठकें प्रस्तावित है। रीजीजू ने कहा कि दोनों सदन 13 फरवरी को अवकाश के लिए स्थगित हो सकते हैं और विभिन्न मंत्रालयों व विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के लिए 10 मार्च को फिर से मिलेंगे।