पब्लिक स्वर,रायपुर। खरीफ सीजन 2026 से पहले किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिलेभर में कृषि केन्द्रों पर सघन औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन रायपुर के निर्देश पर जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल और क्षेत्रीय निरीक्षकों द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान 6 अप्रैल 2026 को मेसर्स इंदु कृषि केन्द्र लखौली आरंग, मेसर्स मिश्रा कृषि केन्द्र रवेली अभनपुर और मेसर्स प्रयाग कृषि केन्द्र पण्डरभट्टा धरसींवा में अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद संबंधित कृषि केन्द्रों पर उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए नोटिस जारी किया गया।
इसी क्रम में 8 अप्रैल 2026 को मेसर्स सुन्दरम बीज भण्डार ग्राम लखौली, विकासखण्ड आरंग में अवैध गोदाम में उर्वरक भंडारण का मामला सामने आया। जांच में उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के खण्ड-7 के उल्लंघन पाए जाने पर 79.69 मीट्रिक टन उर्वरक जब्त किया गया।
कृषि विभाग ने उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के खण्ड 29(3) के तहत कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना कलेक्टर रायपुर को भेज दी है। यह कार्रवाई कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक सुरेश कुमार साहू, राजू दास, पी.के. शर्मा और मानस चौधरी द्वारा की गई।

User 1










