View updated successfully श्री गुरु नानक देव जी के विचार हमें दया, करुणा, सेवा और बंधुत्व जैसे मानवीय भावों के अनुगमन हेतु प्रेरित करते हैं - रंजना साहू
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप! 🔴 सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
श्री गुरु नानक देव जी के विचार हमें दया, करुणा, सेवा और बंधुत्व जैसे मानवीय भावों के अनुगमन हेतु प्रेरित करते हैं - रंजना साहू
राजनीति

श्री गुरु नानक देव जी के विचार हमें दया, करुणा, सेवा और बंधुत्व जैसे मानवीय भावों के अनुगमन हेतु प्रेरित करते हैं - रंजना साहू

08 Nov 2022 393 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट -राजेश रात्रे 



पब्लिक स्वर धमतरी - कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि प्रत्येक वर्ष सिख समाज के संस्थापक भगवान श्री गुरुनानक देव जी का आगमन पर्व पूरे विश्व में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है,वहीं धमतरी में भी सिख समाज द्वारा गुरुनानक देव जी का आगमन पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया जहां गुरुद्वारे में आयोजित कीर्तन दिवान में धमतरी विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और अरदास में शामिल होकर धमतरी की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं समाजजन को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा भगवान गुरुनानक देव का आगमन हम सबको सेवा के विभिन्न कार्यों से जोड़ता है,श्री गुरुनानक देव जी के विचार हमें दया,करुणा,सेवा और बन्धुत्व जैसे मानवीय भावों के अनुगमन हेतु प्रेरित करते हैं,गुरुनानक देव जी के विचार आज भी पूरे समाज को प्रकाशित करते हैं और सिख समाज उनके बताए मार्गों का अनुसरण करते हुए मानव सेवा की राह हेतु सदैव तत्पर रहता है,अपनी  गौरवशाली परंपरा और इतिहास को संजोए धर्म और संस्कृति के रक्षार्थ सिख समाज ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है,आज बाबा नानकशाह जी के आगमन पर्व पर मैं सभी समाजजनों को बधाई देती हूँ और बाबा नानक के बताए दया करुणा के मार्ग पर हम सभी चलकर एक सुंदर समृद्ध समाज की ओर आगे बढ़ें।

उक्त अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, स्वच्छता प्रकल्प जिला संयोजक शिवदत्त उपाध्याय, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय हिंदूजा,चंद्रकला पटेल, रुकमणी सोनकर, नीलू रजक, प्रितपाल छाबड़ा, देवेश अग्रवाल, दौलत वाधवानी, दीपक लालवानी, मनीष आसवानी, जागेश्वरी साहू, ममता सिन्हा, विष्णु सिन्हा, श्रवण मेश्राम, दीपक गुप्ता, गोविंद सिंग ढिल्लन सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला