CG NEWS: कोरबा के छात्रा का अपहरण कर आरोपी ने रायपुर में किया दुष्कर्म,आरोपी को गिरफ्तार करते हुए छात्रा को... देखें पूरी रिपोर्ट



post

पब्लिक स्वर,कोरबा/ कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र से 12वीं की छात्रा का अपहरण कर रायपुर में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जानकारी है कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी और छात्रा को रायपुर से बरामद कर लिया है।


सूत्रों कि माने तो छात्रा के लापता होने के बाद परिजनों ने मानिकपुर चौकी पुलिस को माले की जानकारी दी थी जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी घनश्याम केवट निवासी मुलमुला जांजगीर को रायपुर से गिरफ्तार किया, बताया जा रहा है कि आरोपी वाहन चालक है जो स्कूल में सामान छोड़ने आता था। इस बीच उनकी जान पहचान छात्रा से हुई जिसके बाद वह बहला फुसलाकर छात्रा का अपहरण कर उसे रायपुर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।


मानिकपुर चौकी पुलिस कि माने तो पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी और नाबालिग दोनों को बरामद कर लिया गया है वही आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Cgpolicepublicswar

You might also like!


RAIPUR WEATHER