पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभनपुर स्थित पब्लिक स्वर समाचार पत्र कार्यालय (मीडिया हाउस) में गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई और स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं सेनानियों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में पब्लिक स्वर के संपादक रेवतमल सोनी, प्रबंध संपादक रोहित सोनी, आकाश सोनी, इंटक प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष भरत देवांगन सहित चंद्रहास साहू, टेकचंद साहू, फतीस साहू, धीरेन्द्र गिलहरे, यशवंत यादव, गणेश सिन्हा, जयवर्धन बघेल, जयवंत गिलहरे, गंगा ठाकुर और साहिल गिलहरे सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने के लिए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

User 1













