Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
भखारा भठेली में पदस्थ शिक्षक को मिला मुख्यमंत्री ज्ञानदीप पुरुस्कार
राजनीति

भखारा भठेली में पदस्थ शिक्षक को मिला मुख्यमंत्री ज्ञानदीप पुरुस्कार

06 Sep 2025 1,428 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,धमतरी/ 5 सितंबर जिसे एक महान शिक्षाविद सर्वोपल्ली डॉ राधाकृष्ण ने अपने जन्मदिन को देश के सभी शिक्षकों को समर्पित करते हुए शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का आव्हान करते हए समस्त शिक्षकों को गौरवांवित किया। इस दिन विद्यालय से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मनित किया जाता है। इसी कड़ी में नगर पंचायत भखारा भठेली के शिक्षक रवि कुमार ठाकुर का जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, जिलाधीश अविनाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम धमतरी महापौर एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण अंतर्गत ज्ञानदीप पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इसके लिए धमतरी जिले से 3 शिक्षकों का चयन किया गया था जिसमे कुरुद विकासखण्ड से रवि ठाकुर का चयन किया गया था। शिक्षक रवि ठाकुर की नियुक्ति 2011 से शासकीय माध्यमिक शाला भठेली में हुई है तब से आज तक वे शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचार करते आये है। वही नगर पंचायत एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी शिक्षक का सहयोग रहता है। विद्यालय के अन्य शिक्षकों और समुदाय के साथ मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु तत्पर रखते है।यही कारण है कि आज पूरे कुरुद विकासखंड में केवल इस विद्यालय में ICT लैब है। साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के राष्ट्रीय स्तर के परीक्षाओं में इस संस्था के बच्चो का नियमित सेलेक्शन होते आया है। इस विद्यालय के खिलाड़ी भी जिला स्तर पर अपना परचम लहरा चुके है। शिक्षक रवि ठाकुर इस पुरस्कार का श्रेय विद्यालय के समस्त बच्चों, संस्था के हेडमास्टर एवं शिक्षकगण, जन समुदाय, शाला विकास समिति , नोडल प्राचार्य, संकुल समन्यवक ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त शिक्षकों को दिए है। ज्ञात हो की पूर्व में भी राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरुस्कार, जिला स्तरीय पुरुस्कार एवं विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। रवि सर की इस उपलब्धि पर संस्था के हेडमास्टर देवचरण सिन्हा नोडल प्राचार्य राजकुमार गंजीर, संकुल समन्वयक रात्रे सर, शाला विकास समिति अध्यक्ष सुरेंद्र साहू,शिक्षक प्रदीप साहू, हरिश्चन्द्र निर्मलकर, मिकेश साहू, उषा साहू, मोहित साहू, भूपेंद्र गनबेर ,शिवकुमार साहू, हितेश्वरी नेताम, दिलीप देशलरे, अश्विन साहु, रूखमणी नेताम, भारती सेन्द्रे समेत समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला