पब्लिक स्वर।संगीत जगत से बड़ी खबर आ रही है जहां तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया।73 वर्षीय संगीतकार को रक्तचाप की समस्या थी।बताया जा रहा है कि उन्हें हृदय संबंधी समस्याओं के बाद सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनका निधन दुनियाभर के उनके प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। तबला को विश्व स्तर पर ले जाने में उनकी प्रमुख भूमिका रही है।उन्होंने
शशि कपूर के साथ साल 1983 में आई ब्रिटिश फिल्म "हीट एंड डस्ट" में काम किया था। यह उनकी एक्टिंग डेब्यू फिल्म थी। इसके अलावा वह साल 1998 में आई फिल्म "साज" में नजर आए। इसमें शबाना आजमी ने उनकी प्रेमिका का रोल प्ले किया था।
जाकिर हुसैन ने अपने करियर में तीन ग्रैमी अवॉर्ड ही नहीं जीते थे, बल्कि उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था।