Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
जेल से पत्र लिखकर सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को दी हार की बधाई, देखें पूरी रिपोर्ट
राजनीति

जेल से पत्र लिखकर सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को दी हार की बधाई, देखें पूरी रिपोर्ट

10 Feb 2025 515 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पुलिक स्वर/ दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा इस दौरान आम आदमी पार्टी (आप) चुनावों में मिली इस हार की समीक्षा कर रही है वही दिल्ली की मंडोली जेल से सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है, इसमें दिल्ली चुनाव हार की केजरीवाल को बधाई दी है इसके साथ ही कहा कि अहंकार के लिए अब कोई जगह नहीं है। सूत्रों के अनुसार सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र में कहा कि प्रिय केजरीवाल सबसे पहले मैं आपको, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को अपनी सीटें हारने के लिए बधाई देता हूं, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी कट्टर भ्रष्ट पार्टी आम आदमी पार्टी चुनाव हार गई। यदि आपके पास मेरे पिछले पत्र सुरक्षित हैं तो कृपया उन्हें देख लें जो मैंने 3, 6, 8 महीने पहले लिखे थे, पत्र के माध्यम से मैंने आपको चुनौती दी थी कि आप अपनी सीट हार जाएंगे और "आप" पार्टी सत्ता से बाहर हो जाएगी। अरविंद केजरीवाल आज बिल्कुल वैसा ही हुआ है आपको बाहर निकाल दिया गया है, आपका सारा अहंकार आपके साथ ही शौचालय में बह गया है। आपके सारे जुमले उजागर हो चुके हैं। दिल्ली की जनता ने आपको और आपकी सबसे भ्रष्ट पार्टी को सचमुच नकार दिया है। अब आपको और आपके साथियों को थोड़ी शर्म आनी चाहिए और राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि अगली बार पंजाब से भी आपका सफाया हो जाएगा। सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र में आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल शर्म करो और राजनीति छोड़ दो। वैसे भी तुम्हारा सारा भ्रष्टाचार एक-एक करके उजागर होने वाला है। अब अदालत में मुकदमा चलने के समय साबित भी हो जाएगा। आपको याद होगा, मैंने आपको चुनौती दी थी कि मैं इस चुनाव में आपके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैं जेल से चुनाव नहीं लड़ना चाहता था और मतदाताओं के साथ अन्याय नहीं करना चाहता था, क्योंकि मैं जेल से उनके लिए काम नहीं कर पाऊंगा। इसलिए मैं आपकी तरह यानी सत्ता के लिए स्वार्थी नहीं बनना चाहता था। वही उक्त पत्र में आगे कहा कि यह बहुत आश्चर्यजनक है कि दिल्ली की जनता ने सत्ता के लिए सही पार्टी का चयन किया। केवल भाजपा और पीएम मोदी ही हैं, जो लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करते हैं। अब विकास के साथ, इस डबल इंजन सरकार के तहत असंभव संभव होने जा रहा है। अरविंद केजरीवाल, अब आप खुद देख लीजिएगा, यमुना असली यमुना होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दिल्ली देश का सबसे अद्भुत शहर होगा, जो हमारी राजधानी होने के नाते अपनी अलग पहचान बनाएगा।


अरविंद केजरीवाल, मेरे लिए सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चल रही सारी जांच के बीच में, आपने और सत्येंद्र जैन ने खुद मुझे फिर से धमकाया और चुनाव के दौरान मुझसे 100 करोड़ रुपये ऐंठने का प्रयास किया, अविश्वसनीय। खैर, केजरीवाल, प्रधानमंत्री बनने के सपने देखना बंद कर दीजिए। वास्तविकता में आ जाइए क्योंकि आपको हमेशा के लिए बाहर निकाल दिया गया है। इसलिए आप और आपके साथी अब अपना बोरिया-बिस्तर बांध लीजिए और हमेशा के लिए रिटायर हो जाइए। वैसे भी जल्द ही आप वापस जेल में होंगे। आपका सारा भ्रष्टाचार अब सबके सामने आ जाएगा और मैं आपको और आपके सभी भ्रष्टाचारों को उजागर करना जारी रखूंगा। उन्होंने पत्र में आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल, "अहंकार के लिए अब कोई जगह नहीं है, क्योंकि अब हम राम राज के दौर में रह रहे हैं।"


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला