पब्लिक स्वर, अभनपुर/रायपुर। जल संसाधन विभाग, रायपुर के अधीन संचालित अभनपुर सिंचाई कॉलोनी में आवासीय भवनों और शासकीय संरचनाओं के जीर्णोद्धार कार्यों में भारी अनियमितताओं का मामला लगातार गहराता जा रहा है। 2 करोड़ 28 लाख रुपये के बजट वाले इस प्रोजेक्ट में घटिया निर्माण, मानकों की अनदेखी और विभागीय मिलीभगत के आरोप तेज़ी से उठ रहे हैं।
SDO के संरक्षण में जीर्णोद्धार में दिखावा कर करोड़ों रुपए गबन करने की साजिश
पुरानी दीवारें जस की तस, ऊपर से ‘थूक पॉलिश’—लेंटर का खेल जारी
पब्लिक स्वर ने इस पूरे प्रकरण को लेकर रिपोर्ट्स प्रकाशित की थी जिनके बाद अब क्षेत्र में नाराज़गी चरम पर है।अब फिर पब्लिक स्वर की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा गया कि कई जगहों पर पुराने जर्जर ढांचे को तोड़ने के बजाय उन्हें ऊपरी पुताई कर नया दिखाने की कोशिश की जा रही है।दीवारों पर थूक पॉलिश कर लेंटर डालने जैसी निम्नस्तरीय तकनीकें अपनाई जा रही हैं, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि सुरक्षा के साथ खतरनाक खिलवाड़ भी।बताते हैं कि उक्त गुणवत्ताहीन कार्य ठेकेदार अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र सिंह महिलांग के द्वारा दी गई खुली छूट के चलते कर रहा है।
साइट पर न तो मानक सामग्री का उपयोग हो रहा है और न ही निर्माण के बुनियादी नियमों का पालन।
नाली निर्माण में खुलासे के बाद उसे भी सुधारने का दिखावा: 2–3 इंच की दीवारें,अब ऊपर से मलाई डाल कर छुपाने की तरकीब
कुछ दिन पहले पब्लिक स्वर ने नाली निर्माण में हो रही लापरवाही का वीडियो प्रकाशित किया था, जिसमें महज़ 2–3 इंच मोटाई की कमजोर दीवारें साफ दिख रही थीं।जिसके बाद अब कहीं जाकर इस घोटाले को छुपाने के लिए ठेकेदार ने ऊपर से प्लास्टर कर दिया ताकि अब बिल पास होने तक कोई खुलासा न हो।
आरोप है कि गुप्त मिलीभगत के चलते कागजों में काम “शानदार” दिखाया जा रहा है, जबकि मैदान में वास्तविकता बेहद डरावनी है।
पब्लिक स्वर इस मामले की अगली बड़ी अपडेट लेकर आएगा, जुड़े रहें।

User 1















