पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। धमतरी एसपी भावना पांडेय ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 38 आरक्षकों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादले के बाद जिले के अलग-अलग थाना और पुलिस इकाइयों में आरक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। पुलिस विभाग में एक साथ बड़ी संख्या में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एसपी के आदेश के अनुसार संबंधित आरक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी। तबादले के पीछे विभागीय आवश्यकता और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने का उद्देश्य बताया जा रहा है।

User 1













