View updated successfully ईश्वर के लिए कर्म एवं अनुसरण करने से मनुष्य को अभ्युदय एवं नि:श्रेयस की होती है प्राप्ति: रंजना साहू
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप! 🔴 सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 दीपावली मिलन समारोह के आमंत्रण पत्र को लेकर गरियाबंद भाजपा में नाराजगी,कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सूची से बाहर
ईश्वर के लिए कर्म एवं अनुसरण करने से मनुष्य को अभ्युदय एवं नि:श्रेयस की होती है प्राप्ति: रंजना साहू
राजनीति

ईश्वर के लिए कर्म एवं अनुसरण करने से मनुष्य को अभ्युदय एवं नि:श्रेयस की होती है प्राप्ति: रंजना साहू

05 Nov 2022 329 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट - राजेश रात्रे 


पब्लिक स्वर धमतरी - धमतरी अम्बेडकर चौक जोधापुर वार्ड में स्वर्गीय डोमार सिंह सोनवानी एवं स्वर्गीय देवेंद्र कुमार सोनवानी के पावन पुण्य स्मृति में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन समस्त सोनवानी परिवार के द्वारा आयोजित किया गया, जंहापर प्रवचन कर्ता व्यासपीठ पर विराजमान पंडित तोरण शर्मा महाराज जी कांकेर वाले के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की कथाओं का वर्णन कर रहे हैं, इस पावन अवसर पर क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने पहुंची, सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर व्यासपीठ पर विराजमान महाराज जी से आशीर्वाद लिए। कथा श्रवण करते हुए भागवत मंच को संबोधित कर श्रीमती साहू ने कहा कि ईश्वर के लिए कर्म एवं अनुसरण करने से मनुष्य को अभ्युदय एवं नि:श्रेयस की प्राप्ति होती है, अच्छे या बुरे कार्य किसी व्यक्ति के अस्तित्व के भविष्य के कार्यों से निर्धारित होती है, इंसान के कर्म से उसके भाग्य का तय होता है और सदैव इसीलिए इंसान को कर्म करते रहना चाहिए कभी भी कर्म से भाग्य बदला जा सकता है, इस मानव जीवन में कर्मयोग से भगवान की प्राप्ति की जा सकती है, इसलिए अपने कर्म की करते हुए बिना फल की चिंता कर भगवान की भक्ति करती रहनी चाहिए, जिससे हमारा जीवन सदमार्ग पर चलते हुए मोक्ष की प्राप्ति की ओर आगे बढ़ेगी। इस अवसर पर विधायक ने समस्त श्रद्धालुजनों को तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी व्रत पर्व की शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर विधायक के साथ शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, पार्षद रितेश नेताम, मंडल उपाध्यक्ष दमयंती गजेंद्र, भाजपा वरिष्ठ दयाशंकर सोनी, नीलू रजक, रामकुमार सिंह सहित आयोजक परिवार एवं श्रीमद्भागवत कथा महापुराण सुनने श्रोताएं उपस्थित रहे।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला