SIR में लापरवाही पर 8 वालंटियर्स को कारण बताओ नोटिस, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जताई नाराजगी



post

पब्लिक स्वर,महासमुंद। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2025) में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी विनय लंगेह ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर पिथौरा तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने 8 वालंटियर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस जिन कर्मचारियों को जारी किया गया है, उनमें मनोहर साहू, विनोद कुमार मालिक, फूलसिंह बरिहा, निर्मल कुमार पटेल, किशोर पटेल, कुलेश्वर पंडा और राजकुमार तिर्की शामिल हैं। ये सभी कर्मचारी विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के लिए वालंटियर के रूप में नियुक्त किए गए थे।

तहसीलदार पिथौरा द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत विधानसभा क्षेत्र बसना (40) एवं खल्लारी (41) के मतदान केंद्रों में एन्युमरेशन फॉर्म का वितरण, संग्रहण और BLO ऐप के माध्यम से डिजिटलीकरण का कार्य सौंपा गया था। इस दौरान संबंधित वालंटियर्स की अनुपस्थिति पाई गई, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है।

नोटिस में उल्लेख किया गया है कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 का उल्लंघन है। सभी संबंधित कर्मचारियों को तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एकतरफा कार्रवाई की अनुशंसा उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS MAHASAMUNDNEWS KARANBATAONOTISHNEWS 8VOLINTIYARSHKOKARANBATAONOTISHNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER