Header Ad


विवाद के बाद दिल दहला देने वाली घटना: पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की



post


पब्लिक स्वर,जांजगीर चांपा / जांजगीर चांपा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला किया। घटना के दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी पति ने खुद की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 7 सितंबर दोपहर लगभग 1:40 बजे थाना क्षेत्र के शारदा मंगलम के पीछे स्थित निवास में हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि जगदीश देवांगन और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा है और पति ने चाकू से जानलेवा हमला किया है।

सूचना पाकर जांजगीर पुलिस मौके पर पहुँची। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने उसे तोड़कर घर में प्रवेश किया। दोनों पति-पत्नी बेहोश हालत में पाए गए और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं, आरोपी पति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। आरोपी ने पुलिस को बयान में घटना की जिम्मेदारी स्वीकार की। उसने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद उसने चाकू से हमला किया और उसके बाद आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच और विवेचना कर रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS JANJGIRCHANPANEWS PATIKIHATYANEWS ATMHATYAKIKOSHISHNEWS HATYANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER