View updated successfully रायपुर के गोढ़ी गांव स्थित गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे साव,भाजपाई और कांग्रेसियों में हुई झड़प
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल
रायपुर के गोढ़ी गांव स्थित गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे साव,भाजपाई और कांग्रेसियों में हुई झड़प
राजनीति

रायपुर के गोढ़ी गांव स्थित गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे साव,भाजपाई और कांग्रेसियों में हुई झड़प

15 May 2023 596 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर।  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सरकार पर 1300 करोड़ रुपए के गौठान घोटाले के आरोप को लेकर सोमवार को साव और संगठन महामंत्री ओपी चौधरी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता रायपुर के गोढ़ी गांव स्थित गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। वही बताया गया कि उधर सूचना मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी गौठान के पास पहुंच गए और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। वही देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को पीट दिया। वही बताया गया कि इसमें बीजेपी का एक कार्यकर्ता घायल हुआ है। जिसके बाद अब बीजेपी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करवाने की तैयारी में है।


वहीं इधर निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि हमने गौठान का निरीक्षण किया। वही हमने निरीक्षण में वहा पर एक भी गाय नहीं मिली। न ही गोबर बेचते हुए कोई मिला। यहां पर गाय के रखरखाव के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं मिली। वही उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने गौ माता के नाम पर 1300 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। पंचायतों से उनके हक का पैसा छीनकर आपस में बंदरबांट किया गया।


निरीक्षण अभियान 20 मई से


साव ने कहा कि 20 मई से प्रदेश भर के सभी गौठान का निरीक्षण अभियान चलाया जयेगा। जहा इस अभियान में हर मंडल से BJP के नेता दौरा करने जाएंगे जिसमे सभी नेता कम से कम 10 गौठान का दौरा करेंगे इसके साथ ही वहां के स्थानीय लोगों से मिलकर गौठानो में गोठ करेंगे। जहां गौठानो से जुड़े 10 सवाल पूछे जाएंगे।


इसलिए पीटा गया


इधर भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि गौठान में किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं थी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आने के पहले इसकी तैयारी की जा रही थी। वही जिसका फ्रंनेंद्र वर्मा द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था। जिसके कारण उनके साथ मारपीट की गई है।ब्वही उन्होंमे कहा की कांग्रेस सरकार एक भ्रष्टाचारी सरकार है। अभी शराब घोटाला सामने आया है। अब गौठान घोटाला, गोबर घोटाला समेत सभी घोटाले जल्द सामने आएंगे। वही इससे भयभीत होकर वह गुंडागर्दी मे उतर आई है


भाजपा बंद करे फर्जी आरोप लगाना : कांग्रेस


इधर इस मामले को लेकर कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेताओं को प्रधानमंत्री ने जिस गांव को गोद लिया है। वहां जाना चाहिए। उनके आने जाने का खर्च हम उठाने के लिए तैयार हैं। गोढ़ी गांव की जनता ने इन्हे जवाब दिया है कि गौठान में चारा पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। ये फर्जी आरोप BJP को लगाना बंद करना चाहिए


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला