पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन, रायपुर संभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवी टिकेंद्र ठाकुर को समाज के प्रति समर्पण, सेवाभाव और निरंतर सामाजिक योगदान के लिए सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान पत्र में उनके समाजहित में किए गए निःस्वार्थ कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
इस अवसर पर रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल, जिलाध्यक्ष नारायण सोनी, उपाध्यक्ष फतीश साहू, हेमलाल ध्रुव, महासचिव वेदव्यास तारक, सचिव भरत देवांगन सहित सर्व समाज संगठन के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

User 1














