Header Ad


अभनपुर post authorUser 1 05 July 2026

सर्व समाज सम्मान समारोह में THE PS SHOW के होस्ट एवं पब्लिक स्वर के प्रबंध संपादक रोहित सोनी हुए सम्मानित



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन, रायपुर संभाग के तत्वावधान में अभनपुर स्थित धीवर सामाजिक भवन में आयोजित भव्य "सर्व समाज सम्मान समारोह" में The PS Show के होस्ट एवं "पब्लिक स्वर" समाचार पत्र के प्रबंध संपादक रोहित सोनी को पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने के बाद रोहित सोनी ने संगठन में ही शक्ति का आह्वान करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी समाजों की एकजुटता ही समाज और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू तथा अध्यक्षता ईश्वर पटेल ने की।

इस अवसर पर साहू समाज, सतनामी समाज, पटेल समाज, धीवर समाज, देवांगन समाज, सोनी समाज, आदिवासी समाज, धोबी समाज, सेन समाज, सिख समाज, ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज, ध्रुव समाज एवं क्षत्रिय समाज सहित अनेक समाजों के प्रमुखों और सामाजिक प्रतिनिधियों का गमछा एवं फलदार पौधा भेंट कर सम्मान किया गया।

संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने कहा कि संगठन सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण के लिए सभी समाजों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य कर रहा है।

मुख्य अतिथि विधायक इंद्र कुमार साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करने वाली पहल बताया।

कार्यक्रम में संभाग उपाध्यक्ष फतीश साहू, हेमलाल ध्रुव, महामंत्री वेदव्यास धीवर, जिला अध्यक्ष नारायण सोनी सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपेश साहू (शिक्षक) ने किया तथा आभार प्रदर्शन हेमलाल ध्रुव ने किया। अंत में सभी समाज प्रमुखों ने सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, RAIPUR NEWS, RAIPUR ABHANPUR NEWS, ABHANPUR NEWS, SARV SAMAJ SAMMAN SAMAROH NEWS, PUBLIC SWAR KE PRABANDH SAMPADAK OR THE PS SHOW KE HOST HUWE SAMMANIT NEWS, ROHIT SONI HUWE SAMMANIT NEWS, THE PS SHOW KE HOST HUWE SAMMANIT NEWS, PUBLIC SWAR KE PRABANDH SAMPADAK HUWE SAMMANIT NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER