बोरझरा में भाजपा को राहत! नाराज युवाओं ने वापस लिया इस्तीफे का फैसला,संगठन ने मनाने में पाई सफलता
रिपोर्ट - राजेश रात्रे
पब्लिक स्वर धमतरी - बोरझरा भाजपा में सामूहिक इस्तीफे की चर्चाओं के बीच अब राहत भरी खबर सामने आई है। पार्टी से नाराज चल रहे 50 से अधिक युवाओं को मना लिया गया है। युवाओं ने इस्तीफा देने का अपना फैसला रद्द कर दिया है, जिससे संगठन ने राहत की सांस ली है।
मिली जानकारी के मुताबिक बोरझरा भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी की चर्चा चल रही थी। नाराजगी के चलते 50 से अधिक युवाओं द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने की बात सामने आई थी। इस घटनाक्रम से क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी।
कार्यकर्ताओं के इस्तीफे के खबर को त्वरित संज्ञान लेकर संगठन में बेहतरीन पकड़ रखने वाले जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी छत्रपाल बैस एवं रामस्वरूप साहू की संयुक्त टीम बोरझरा पहुंची जहां नाराज युवा और पंचायत प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक लेकर नाराजगी का कारण जाना पंचायत प्रतिनिधि व युवाओं के बीच उपस्थित वरिष्ठों ने अपने कुशल नेतृत्व व चातुर्य वाकपटुता से दोनों के बीच उत्पन्न मतभेद को खत्म कर नाराज युवाओं के इस्तीफे रद्द करवाए।साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को चेताया कि ऐसा कोई भी फैसला न ले जिससे पार्टी संगठन को नुकसान हो।सदैव संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें।
अब आगे क्या?
फिलहाल, बोरझरा में सामूहिक इस्तीफे की चर्चाओं पर पूरी तरह से विराम लग गया है।और भाजपा संगठन के लिए यह राहत की खबर मानी जा रही है।
इस घटनाक्रम के बाद अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि संगठन युवाओं की नाराजगी दूर करने और उन्हें पार्टी के साथ मजबूती से जोड़कर रखने के लिए क्या कदम उठाता है।