रिपोर्ट - राजेश रात्रे
पब्लिक स्वर धमतरी - कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश में मगरलोड छात्र सम्मेलन के सफलता के पश्चात शिक्षक छात्र सम्मेलन का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पचपेड़ी में किया गया।उक्त आयोजन में शिक्षण सत्र 1991 से 2025 तक के पूर्व छात्र शामिल हुए।उपस्थित पूर्व छात्र अपने शिक्षकों से मिलकर गदगद हुए।सभी एक दूसरे का हालचाल जाना और अपने पुराने सहपाठियों से मिलकर छात्र जीवन की यादें ताज़ा की।
उल्लेखनीय है कि गुरु शिष्य परंपरा भारत भूमि की अनोखी परंपरा रही है।यहां गुरुवों का स्थान सर्वदा ईश्वर से उच्च ही रहा है।गुरु वसिष्ठ से लेकर विश्वामित्र तक की महिमा धार्मिक ग्रंथों में विद्यमान है।जिसका अनुकरण आज पूरा राष्ट्र कर रहा है।इसी गुरु परंपरा को निभाने 1991 से 2024 तक सेवा दिए शिक्षकों एवं पास आउट हुए सभी पूर्व विद्यार्थियों को एक फिर एक मंच पर आमंत्रित कर शिक्षक छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पर्व प्राचार्य एच.एस.साहू, सी.एच.साहू, पी.आर.साहू, आर.सी.पटेल, बी.आर.कोसरिया, एस.पी.साव, शिक्षिका एन.सहारे, पी.साहू सहित पूर्व शिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यालय अनुशासन के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ।मंच पर अतिथि सम्मान एवं उद्बोधन हुआ।इस दौरान पूर्व प्राचार्य एच.एस.साहू ने कहा कि जब वे इस स्कूल में प्राचार्य का कार्यभार संभाला तब सुविधाओं का अभाव था,शिक्षक की कमी थी।अल्प सुविधाओं में स्कूल संचालित कारण बड़ी चुनौती थी।ऐसे विपरीत परिस्थितियों में संस्था को शाला विकास समिति का भरपूर सहयोग मिला।उन्होंने कहा कि अच्छा रिज़ल्ट लाने के लिए विभिन्न प्रयोग किए छात्रों को प्रोत्साहित किया।जिसका परिणाम है कि आज इस स्कूल से पढ़ कर कई छात्र डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, पुलिस जैसे पदों पर कार्यरत है।
उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी पूर्व शिक्षकों व पूर्व विद्यार्थियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर प्राचार्य विनोद ठाकुर, व्याख्याता चंद्रहास साहू, मिथलेश साहू, एस. के.निषाद, रवींद्र कोसरे, कमलेश दिवान, हेमेंद्र मेश्राम सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

User 1













