View updated successfully अपने नेताओं पर नहीं रहा भरोसा इसलिए रमन व बृजमोहन को हेलीकॉप्टर में नहीं बैठा रहे माथुर : कवासी लखमा
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
अपने नेताओं पर नहीं रहा भरोसा इसलिए रमन व बृजमोहन को हेलीकॉप्टर में नहीं बैठा रहे माथुर : कवासी लखमा
राजनीति

अपने नेताओं पर नहीं रहा भरोसा इसलिए रमन व बृजमोहन को हेलीकॉप्टर में नहीं बैठा रहे माथुर : कवासी लखमा

31 May 2023 1,015 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,बस्तर। ओं दिनों बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बस्तर दौरे पर हैं। वही उनके इस दौरे को लेकर बस्तर संभाग के मंत्री कवासी लखमा ने तंज कसा है। मंत्री लखमा ने कहा कि ओम माथुर को रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल जैसे नेताओं पर भरोसा ही नहीं रहा। जिसके कारण वे अपने साथ उन्हें हेलीकॉप्टर में बैठाकर दौरे के लिए नहीं लेकर जा रहे है। वही उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी में रमन और बृजमोहन जैसे नेताओं की उपेक्षा हो रही है इसलिए ये दोनों कांग्रेस को सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि ओम माथुर बस्तर घूम रहे हैं तो मैं उनका स्वागत करता हूं लेकिन हिंदुस्तान का पहला ऐसा प्रदेश प्रभारी हमने देखा है जो अकेले घूमते हैं। वही आमतौर पर प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री साथ घूमते है लेकिन इनके प्रभारी भीतर की गुटबाजी की वजह से अकेले घूम रहे हैं और किसी को साथ लेकर नहीं जाते। वही उन्होंने कहा रमन सिंह 15 सालों से मुख्यमंत्री और बृजमोहन अग्रवाल मंत्री रहें हैं, ये प्रदेश के स्थानीय नेता हैं। ओम माथुर थोड़े ही मुख्यमंत्री बन जाएंगे लेकिन माथुर को भाजपा नेताओं पर भरोसा ही नहीं रह गया है। हमारी सरकार में आम लोग भी हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री के साथ बैठ रहे हैं। लेकिन माथुर अपने ही नेताओं को हेलीकॉप्टर में नहीं बिठा रहे हैं।


वही उन्होंने आगे कहा कि बस्तर में आरएसएस का राज नहीं चलेगा। यहां हमने 1 सीट से 12 सीटें बनाई है। हमारे बस्तर में एक भी सीट कोई दूसरी पार्टी नहीं जीत सकती है। ओम माथुर 12 सीटें जीतने का दावा कह रहे हैं। वे केवल जमानत जब्त होने से बचा लें। पूरे देश में जीएसटी और महंगाई की मार है जिसे आम जनता देख रही है।


बतादें कि मंत्री लखमा ने बस्तर में संभागीय सम्मेलन को लेकर कहा कि बस्तर में 2 तारीख को कार्यक्रम किया जाना है। जिसमें बस्तर में हुए विकासकार्यों की समीक्षा की जानी है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम दिग्गज नेता यहां जुटेंगे।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला