पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। पब्लिक स्वर द्वारा उठाई गई किसानों की समस्याओं और उपार्जन केंद्रों की अव्यवस्थाओं की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्वयं माना व अभनपुर उपार्जन केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने मौके पर धान की तौल करवाई, नमी मापक यंत्र की जांच की और किसानों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही अवैध धान खरीदी पर सख़्त रोक लगाने के निर्देश भी दिए। मेडिकल किट की उपलब्धता, कंप्यूटर डेटा का मिलान और रकबा सत्यापन जैसी व्यवस्थाओं की जांच कर कमियों को तत्काल ठीक कराया गया।
पब्लिक स्वर की खबर के बाद अब उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाएँ सुचारु हुई हैं, जिससे किसानों को राहत मिली है और धान बेचने में सुविधा मिल रही है। किसानों ने भी प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

User 1






.jpeg)






