पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर सराफा एसोसिएशन ने घोषणा की है कि शहर में 15 और 16 अगस्त को सराफा बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष धरमचंद भंसाली, सचिव जितेन्द्र गोलछा, कोषाध्यक्ष अनिल कुचेरिया, उपाध्यक्ष नीलेश सेठ एवं मनोज अग्रवाल, सह-सचिव विनय गोलछा एवं संजय देशमुख ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह निर्णय पूर्व परंपरा के अनुसार लिया गया है।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एवं 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी सराफा व्यवसाय बंद रहेंगे। एसोसिएशन ने सभी सम्माननीय सदस्यों से नियम का पालन करते हुए सहयोग करने की अपील की है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 15 अगस्त को सदर बाजार व्यवसायिक संघ और रायपुर सराफा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 10:30 बजे नाहटा मार्केट, सदर बाजार में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद स्वल्पाहार का आयोजन भी होगा, जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।

User 1














