Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
सेवा संकल्प अभियान के तहत भखारा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन
राजनीति

सेवा संकल्प अभियान के तहत भखारा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

03 Oct 2026 381 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
रिपोर्ट - राजेश रात्रे 

पब्लिक स्वर,धमतरी। नगर पंचायत भखारा के मांगलिक भवन में सेवा संकल्प अभियान के तहत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ।शिविर में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया।

शिविर में विभिन्न विभगों के कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए। स्थानीय स्तर के 31 प्रकरणों का निराकरण का शिविर स्थल पर ही किया गया। तथा शेष 35 आवेदनों को संबंधित विभागों को निश्चित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं,इसके साथ ही शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों के द्वारा उनके विभाग में संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई।

महिला बाल विकास विभाग के द्वारा धात्री माताओं को सुपोषण टोकरी वितरित

जन समस्या निवारण शिविर में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी का वितरण किया गया जिसमें रेडी टू इट से बने स्वादिष्ट व्यंजन व फल वितरण नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी व शिविर में उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने किया।

अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त,सिस्टम की समीक्षा की आवयश्कता तो नहीं!

आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में महज 66 आवेदन ही प्राप्त हुए है।जबकि इसके पूर्व पहले भी जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन नगर में होता रहा है।तब कहीं ज्यादा आवेदन प्राप्त होता था।परन्तु आज के शिविर में आवेदनों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहा।इसका मुख्य कारण या तो नगर में सब अच्छा होगा या फिर लोगों का सिस्टम पर से भरोसा उठ गया होगा। बहरहाल जो भी हो पर इसकी समीक्षा जरूरी है।

वहीं इस शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, सीएमओ हरिकिशन पावरिया, तहसीलदार भूपेंद्र चंद्राकर, पार्षद डूमेंद्र गंगबेल, पार्षद चांदनी साहू एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला