View updated successfully मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बीच पोस्ट वॉर
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बीच पोस्ट वॉर
राजनीति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बीच पोस्ट वॉर

17 Feb 2023 971 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह  और मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट वॉर छिड़ी हुई है। दोनों एक दूसरे के कार्यकाल को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डॉ रमन सिंह के लिए ठाकुर साहब संबोधन के साथ पोस्ट लिख रहे हैं तो डॉक्टर रमन सिंह के ट्विटर पर दाऊजी लिखकर भूपेश बघेल के लिए पोस्ट की जा रही है।


आपको बतादे कि छत्तीसगढ़ में हाल ही में नक्सल हिंसा में मारे गए भाजपा नेताओं की जांच का मामला, कांग्रेस सरकार द्वारा लिया गया कर्ज, डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डॉ रमन सिंह को ठाकुर साहब कहते हुए लिख रहे हैं कि छत्तीसगढ़ का बुराहाल आपके लूट खसोट की वजह से था, उन्होंने डॉ रमन सिंह से यह भी पूछा है कि क्या उन्हें एनआईए पर भरोसा नहीं है।


जानिए CM भूपेश बघेल के शब्द


विश्व आदिवासी दिवस के दिन अपने आदिवासी अध्यक्ष को हटाने वाले, पूरे आदिवासी नेतृत्व को हाशिए पर धकेलने वाले छत्तीसगढ़ भाजपा के "सर्वे सर्वा" - "ठाकुर साहब" बताइए कि आपके 15 वर्षों में अधिकारी फूल छाप थे क्या?

चार वर्ष में अधिकारी पंजा छाप कैसे हो गये? हम अच्छे से काम ले पा रहे हैं इसलिए आप उनको पंजा छाप बोल रहे हैं?


मानना चाहिए कि यदि आप अधिकारियों से काम नहीं ले पा रहे थे तो कमी आपके अंदर ही थी।


आपको आत्ममंथन की जरूरत है। वैसे भी भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग से ही पॉलिटिक्स करती है, इसे पूरा देश देख रहा है।


आप अपनी पार्टी की चिंता कीजिए, फिलहाल भाजपा के पास आपके अलावा कोई चेहरा नहीं है। हालांकि पार्टी आपको चेहरा घोषित नहीं कर रही है।


ऐसा है ठाकुर साहब कि 15 वर्षों के आपके शासन के बाद जो राज्य आपने छोड़ा वह 39.9 प्रतिशत ग़रीबों के साथ देश का सबसे ग़रीब राज्य था।


यह आपकी लूट खसोट का परिणाम ही था।


गरीबों के हितों पर घड़ियाली आंसू बहाना कम से कम आपको तो शोभा नहीं देता।


और ये आँकड़े आरबीआई के हैं। अब क्या आप आरबीआई को भी "फूल छाप" कह देंगे!!!


ठाकुर साहब याद कीजिए अपना कार्यकाल। तब किन अधिकारियों का राज था और आप किन हाथों की कठपुतली थे?


स्थानीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गरीब जनता उपेक्षित और शोषित थी।


आप के इस अपराध के लिए राज्य की गरीब जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।


ये बाहरी लोग कौन से छाप के थे ये भी जनता को बता दीजिए ठाकुर साहब!


“ठाकुर साहब”! सवाल NIA की जांच पर नहीं, सवाल कथित नक्सली हत्या के षडयंत्र की जांच पर है।


षडयंत्र की जाँच हमारी पुलिस करती है तो NIA अपना क्षेत्राधिकार बताकर जाँच अपने हाथ में ले लेती है।


आयोग बनाते हैं तो धरमलाल कौशिक जी न्यायालय से स्टे ले आते हैं।


"ठाकुर साहब" को चाहिए कि NIA से यह लिखवा दें कि नक्सल हत्याओं के षडयंत्र की जाँच वे नहीं कर सकते बल्कि छत्तीसगढ़ की पुलिस करे तो सत्य सामने ला देगी।


पर यह तो बता दीजिए ठाकुर साहब कि क्या अब आपका NIA से विश्वास उठ गया है?


यह लिखा रमन सिंह ने


जनता को कितना गुमराह करोगे दाऊ जी, सवाल सिर्फ एक है कि यह दोहरा चरित्र क्यों?


अब कोई इस पोस्ट में "झीरम" शब्द ढूंढ कर दिखा दे, उस जांच पर तो पूरी स्वतंत्रता थी क्या नतीजा निकला?


5 साल होने को आए हैं, जेब से सबूत तो नहीं निकले लेकिन ED ने कांग्रेसी "करतूत" जरूर ढूंढ निकाली है।


55000 करोड़ का कर्ज लेकर कांग्रेसी सरकार ने तो छत्तीसगढ़ को इटली बनवा दिया है न? न सड़क बनी न स्कूल बने न कहीं कोई विकास हुआ तो फिर यह सारा पैसा लेकर जो छःग को कर्ज में लाद दिया है उसका कोई जवाब है आपके पास या वो भी 10 जनपथ छोड़ आए हो?


कोई एक नीति बना लो एक तरफ तो राहुल गांधी भारत जोड़ने का ढोंग करते हैं दूसरी तरफ दाऊ बाहरी-भीतरी के नाम पर खुलेआम समाज को बांट कर जहर फैला कर रहे हैं।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला