View updated successfully छ ग प्रदेश में एक बार फिर मूंछों पर शुरू हुई राजनीति
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 धान खरीदी से पहले कंप्यूटर ऑपरेटरों ने दूसरे ब्लॉक में पोस्टिंग का चक्काजाम कर किया विरोध 🔴 रायपुर में डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी
छ ग प्रदेश में एक बार फिर मूंछों पर शुरू हुई राजनीति
राजनीति

छ ग प्रदेश में एक बार फिर मूंछों पर शुरू हुई राजनीति

17 Mar 2023 518 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर। भाजपा ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री आवास को लेकर राजधानी के पिरदा में प्रदर्शन किया था। यहां वरिष्‍ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने कहा कि प्रदेश में जब तक भाजपा की सरकार नहीं बन जाती, तब तक वह अपना बाल नहीं कटाएंगे।


वही साय के बयान के जवाब में अमरजीत भगत ने कहा कि अगर प्रदेश मेें भाजपा की सरकार बन जाएगी, तो वह अपनी मूंछ मुड़ा देंगे। साय और भगत के बयान के बाद इंटरनेट मीडिया पर जमकर चर्चा होने लगी है। भाजपा ने भगत की एक ऐसा चित्र ट्वीट किया जिसमें वह बिना मूंछ के नजर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी भाजपा और साय को घेरते हुए कई ट्वीट किया।


कांग्रेस ने खेला नया दांव भाजपा नेता के बयान के बाद


नंदकुमार साय के बयान के बाद कांग्रेस ने नया दांव खेला है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नंदकुमार साय और अमरजीत भगत दोनों आदिवासी समाज के सम्मानित नेता है। कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज का सम्मान करती है। प्रदेश की जनता 2023 के विधानसभा चुनाव में पुन: कांग्रेस की सरकार बनाकर नंदकुमार साय के सिर के बाल और अमरजीत भगत की मूंछ को कटने से बचाएगी। प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनने के बाद खुशहाल हुई है।


वही ठाकुर ने कहा कि भाजपा भोले भाले नंदकुमार साय का उपयोग अपनी राजनीतिक लोलुपता को पूरा करने के लिए करती है। 15 साल सत्ता रहने के दौरान नंदकुमार साय के साथ भाजपा ने दोयम दर्जे का व्यवहार किया था। आज जब सत्ता चली गई, तब भाजपा एक बार फिर नंदकुमार साय को आगे कर आदिवासियों के वोट को बटोरना चाहती है।

गौरतलब है कि नंदकुमार साय राज्य गठन के बाद पहले नेता प्रतिपक्ष चुने गए थे। अगले चुनाव में भाजपा ने साय को तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ मरवाही विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। साय यह चुनाव हार गए और प्रदेश की राजनीति से उनकी धीरे-धीरे विदाई हो गई। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद साय को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला