View updated successfully बजरंग दल पर प्रतिबंध को लेकर गरमाई सियासत,कांग्रेस ने किया बीजेपी पर सवाल
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप!
बजरंग दल पर प्रतिबंध को लेकर गरमाई सियासत,कांग्रेस ने किया बीजेपी पर सवाल
राजनीति

बजरंग दल पर प्रतिबंध को लेकर गरमाई सियासत,कांग्रेस ने किया बीजेपी पर सवाल

06 May 2023 526 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर।  बजरंग दल पर प्रतिबंध को लेकर अभी सियासी घमासान मचा हुआ है जहा इसके बीच कर्नाटक और गोवा की भाजपा सरकार के बहाने भाजपा के केंद्रीय संगठन पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। सूत्रों के अनुसार बतादें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा से पूछा कि कर्नाटक और गोवा में भाजपा सरकारों ने श्रीराम सेना पर प्रतिबंध क्यों लगाया। जो भाजपा जय श्री राम का नारा लगाती है। उनके नाम पर वोट और चंदा लेती है। लेकिन सत्ता मिलने के बाद क्या मजबूरी थी, उसे स्पष्ट करें।


वही मरकाम ने आगे कहा कि वर्तमान में कहीं भी बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगा है। वही इधर स्थिति और परिस्थिति के अनुसार प्रतिबंध लगाने की बातें कही गई है। लेकिन भाजपा सरकारों ने श्रीराम सेना पर प्रतिबंध लगाया है, तो क्या यह भगवान श्रीराम का अपमान नहीं है। वही मरकाम ने यह भी कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से भाजपा नेताओं के मन मस्तिष्क में बैठी वैमनस्यता, नफरत और कटुता के भाव का नाश होगा। आम जनता की मूल समस्या बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, देश में गिरती अर्थव्यवस्था, बिकती सरकारी कंपनियां, रसोई गैस के बढ़ते दाम जैसे विषयों पर चर्चा करने की हिम्मत जुटा पाएंगे। भाजपा और बजरंग दल की बजरंगबली भक्ति दिखावा मात्र है, जब प्रतिबंध की बात आ रही तब हनुमान चालिसा के पाठ का ढोंग कर रहे है।



गौरतलब है कि कर्नाटक में बजरंग दल को बैन करने वाले बयान को लेकर लगातार सियासत की जा रही है। छत्तीसगढ़ में कभी कांग्रेस सुंदरकांड का पाठ कर रही है, तो भाजपा हनुमान चालिसा कर कांग्रेस पर पलटवार कर रही है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस ने प्रदेश में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ में भी बजरंग दल पर बैन लगाने की सोचेंगे। इस बयान के बाद इसे भगवान हनुमान से जोड़ कर लगातार कांग्रेस की आलोचना की जा रही है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला