View updated successfully बजट के पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप! 🔴 सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 दीपावली मिलन समारोह के आमंत्रण पत्र को लेकर गरियाबंद भाजपा में नाराजगी,कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सूची से बाहर
बजट के पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज
राजनीति

बजट के पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज

01 Feb 2023 397 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर। मिली जानकारी के अनुसार  बजट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने हमलावर अंदाज में जवाब देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री केंद्र से विकास के लिए छत्तीसगढ़ पैसा भेजते हैं, लेकिन यह निकलता कांग्रेस के खास अफसरों के घर से हैं। इधर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस का कहना है कि बजट प्रावधानों में भ्रष्टाचार भाजपा के केंद्र बिंदु में रहता है। भाजपा का बजट प्रावधान कभी भी विकास का रास्ता तय नहीं कर सका। भाजपा ने कहा है कि राज्य के विकास के लिए केंद्र से भरपूर राशि मिल रही है। इधर कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के केंद्र बिंदु में सिर्फ कमीशनखोरी रहता है। 


कांग्रेस उतारें राजनीतिक चश्मा


भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने बजट पर छत्तीसगढ़ की उपेक्षा के कांग्रेस के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करने के साथ ही कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने नौ हजार करोड़ रुपये रेलवे के लिए अलग से दिया। आठ हजार करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए, 10 हजार करोड़ रुपये सड़कों के लिए दिया है। केंद्र ने चुनिंदा राज्यों में कैंसर की मुफ्त वैक्सीन लगाने की घोषणा की है जिसमें छत्तीसगढ़ को चुना गया है। 464 किलोमीटर दूरी तक रायपुर से विशाखापट्टनम तक का एक्सप्रेस-वे केंद्र सरकार बना रही है। प्रधानमंत्री ने तो एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये दे दिए, जबकि मनमोहन सिंह 10 वर्षों में केवल 85 हजार करोड़ रुपये ही दे सके थे। कांग्रेस अपना राजनीतिक काला चश्मा उतारे। छत्तीसगढ़ हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में रही है और आगे भी रहेगाी। यह राज्य भाजपा की अटलबिहारी वाजपेयी सरकार ने बनाया है। भाजपा की सरकार ने इसका विकास किया है। भाजपा की केंद्र सरकार भरपूर राशि दे रही है।


आरोप कमीशनखोरी का


केंद्रीय बजट के मामले पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जीएसटी के बाद करारोपण अधिकार राज्यों से छीन लिया गया। सारे कर लगाने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है। पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन के समय उनकी सरकार में छत्तीसगढ़ में ज्यादा मदद मिलती है। भाजपा के नेता केंद्र सरकार से बजट मिलने की बात बताकर क्या अहसान जताना चाहते हैं। 48 प्रतिशत कोयला हम देते हैं। रेलवे राजस्व हम देतेे हैं। आयरन ओर और बाक्साइट और सबसे ज्यादा बिजली हम देते हैं। देश के पीडीएस सिस्टम में बांटे जाने वाले अनाज में दूसरी भागीदारी छत्तिसगढ  की है।


राज्य की स्थिति पर उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने 15 वर्षों में सिर्फ कमीशनखोरी की है। भारतीय जनता पार्टी का बजट बनाने के पीछे एक ही लक्ष्य रहता था कि कितना ज्यादा से ज्यादा कमीशन खोरी किया जा सके। किस काम को करने से ज्यादा से ज्यादा भ्रष्टाचार होगा। उनके बजट का केंद्र बिंदु यही रहता था। हमने एक लाख 50 हजार करोड़ रुपये सिर्फ किसानों के खाते में डाला। हमारी सरकार आम आदमी के सशक्तिकरण पर भरोसा करती है। बजट पर चर्चा को भाजपा के नेता नहीं समझ सके।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला