Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
बाजारों और गांवों तक पहुंचा पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश, 1930 पर शिकायत की अपील
राजनीति

बाजारों और गांवों तक पहुंचा पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश, 1930 पर शिकायत की अपील

03 Sep 2026 260 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,धमतरी। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच धमतरी पुलिस ने “साइबर जागृति अभियान” के तहत जिलेभर में जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक भावना पाण्डेय के निर्देशन में 2 सितंबर को विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बाजार चौक, साप्ताहिक बाजार और ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंचकर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके बताए।

पुलिस ने नागरिकों को OTP, UPI PIN, बैंकिंग जानकारी, फर्जी लिंक, QR कोड, ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग जैसे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क किया। लोगों से कहा गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN या पासवर्ड साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील की। पुलिस ने बताया कि समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ जाती है।

इन क्षेत्रों में पहुंचा अभियान

अभियान के तहत थाना अर्जुनी क्षेत्र के ग्राम मुजगहन और लोहरसी, थाना रुद्री क्षेत्र के ग्राम बेन्द्रानवागांव, थाना भखारा के साप्ताहिक बाजार, थाना मगरलोड के ग्राम गिरौद, चौकी करेली बड़ी के ग्राम कुण्डेल और थाना दुगली के ग्राम बांधा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना भखारा के साप्ताहिक बाजार में करीब 200 लोगों, जबकि थाना मगरलोड क्षेत्र के ग्राम गिरौद में करीब 100 से 150 लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। कार्यक्रमों में ग्रामीणों, बाजार आने वाले नागरिकों और आमजनों ने हिस्सा लिया।

महिला-बालिका सुरक्षा की भी दी जानकारी

साइबर सुरक्षा के साथ पुलिस ने महिला एवं बालिका सुरक्षा, बच्चों के अधिकार और गुड टच-बैड टच को लेकर भी जागरूक किया। बच्चों को किसी भी तरह के असहज या गलत व्यवहार की स्थिति में चुप न रहने और माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।

धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहें, गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत करें। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय सतर्कता और जागरूकता है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला