Header Ad


धमतरी post authorUser 1 17 July 2026

धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 42 पौवा शराब जब्त



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अर्जुनी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई 42 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 3,360 रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अर्जुनी पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पहले मामले में पुलिस ने ग्राम देवपुर के झिरियाबांध रोड स्थित ईंट भट्ठा के पास दबिश देकर बिसाहू कंवर (42 वर्ष) के कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई 18 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत करीब 1,440 रुपये आंकी गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

वहीं दूसरे मामले में ग्राम शंकरदाह स्थित चिकन सेंटर के सामने पुलिस ने नीलम साहू (22 वर्ष) के कब्जे से 24 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,920 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। दोनों मामलों में कुल 42 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, DHAMTARI NEWS, ARJUNI THANA NEWS, DHAMTARI ARJUNI THANA NEWS, DHAMTARI ME AVIDH SHRAB PAR POLICE KA SHIKANJA NEWS, AVIDH SHARAB PAR POLICE KA SHIKANJA NEWS

You might also like!