पब्लिक स्वर,रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने इसे भारत के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि यह नए और आत्मविश्वासी भारत की वैश्विक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह अलंकरण भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय साख, विश्व मंच पर एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में उसकी भूमिका और प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त, दूरदर्शी तथा निर्णायक नेतृत्व की अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज 140 करोड़ भारतीय गर्व महसूस कर रहे हैं, क्योंकि भारत को विश्व समुदाय में और अधिक सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ देखा जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और अभिनंदन देते हुए कहा कि यह सम्मान भारत का मान और भारत का अभिमान है।

User 1













