View updated successfully विधायक धनेंद्र साहू की मौजूदगी में दीपावली मिलन समारोह में जनता का हुजूम...कोने कोने से पहुंचे लोग
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल
विधायक धनेंद्र साहू की मौजूदगी में दीपावली मिलन समारोह में जनता का हुजूम...कोने कोने से पहुंचे लोग
राजनीति

विधायक धनेंद्र साहू की मौजूदगी में दीपावली मिलन समारोह में जनता का हुजूम...कोने कोने से पहुंचे लोग

29 Oct 2022 625 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement


पब्लिक स्वर,अभनपुर।अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू  की मौजदूगी एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष उधो राम वर्मा की अध्यक्षता में  सद्भावना कुटी में दीपावली  मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह  कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में  स्व सहायता महिला समूह की महिलाओं  को विधायक ने सम्मान किया।इस मौके पर विधायक धनेंद्र साहू ने मंच संबोधित करते हुए उपस्थित सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी साथ ही साथ कार्यकर्ताओं में नया जोश एवं उमंग भरने के उद्देश्य से लोगों के बीच सुख दुख में खड़े रहने के लिया आव्हान किया।

विधायक धनेंद्र साहू के समक्ष भाजपा के बड़े नेता सहित 1000 कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता राधाकृष्ण टंडन समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।जिसके बाद विधायक श्री साहू ने सभी क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए बताया कि आज राज्य की कांग्रेस सरकार के 4 साल पूर्व होने पर लगभग हर तबके के लोग चाहे वो किसान,मजदूर हो अमीर हो या गरीब सभी इस सरकार के जनसरोकारी कार्य से खुश हैं।

इस कार्यक्रम में विधायक धनेंद्र साहू के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उधो राम वर्मा, प्रवीण साहू,ब्लाक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोला सोनवानी,जनपद पंचायत अध्यक्ष देव नंदिनी साहू,नगर पंचायत नवापारा के अध्यक्ष धनराज मध्यानी,पार्षद बलविंदर गांधी,राजू बारले,रानू राठी, पार्षद उत्रसेन गहिरवारे,ब्रह्मानंद  ठाकुर,सुनील कौशल,अन्नू तारक, हेमलाल धीवर,जनपद सभापति नीमा नरेंद्र निम्बेकर ,दुर्गा बाबूलाल सिन्हा,राकेश बघेल,जयवर्धन बघेल,डोमेन्द्र साह,कल्याण हरवंश, कौशल गहिरवारे, प्रमोद मंडल,मिथलेश फ़रिकार, रिजवान भाटी, मोशाइद खान,बिरेन्द्र सिन्हा,आशीष गुप्ता, रोबिन एंथोनी,जितेंद्र पटेल,सपन पांडे,सुमित तंबोली,मनोज साहू,फुलेश्वर ध्रुव,निखिल गिलहरे, दीपक कोशरिया, नीलकमल साहू, के साथ   स्व सहायता महिला समूह,राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्य ,समस्त शाला विकास समिति के अध्यक्ष  ,समस्त गौठान समिति के अध्यक्ष सदस्य ,नगर पंचायत के त्रिस्तरीय पंचायत एवं जिला पंचायत के सदस्य,महिला  काँग्रेस,सेवा दल,यूथ काँग्रेस एनएसयूआई सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला