पब्लिक स्वर,अभनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर पटेल होंडा ने शिक्षकों का सम्मान किया और होंडा की दो नई मोटरसाइकिलें – सीबी 125 हॉरनेट एवं साइन 100Dx – लॉन्च कीं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू तथा विशेष अतिथि हर्ष पाठक (एरिया मैनेजर एचएमएसआई), राघवेंद्र सिंह ठाकुर (सीईओ वरुण होंडा रायपुर) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि पटेल होंडा ने अभनपुर नगर में अपनी अलग पहचान बनाई है। ग्राहकों को बेहतर सेवा, ट्रैफिक जागरूकता, ब्लड डोनेशन कैंप और शिक्षकों के सम्मान जैसे सामाजिक कार्यों के जरिए हमेशा क्षेत्र में सराहनीय पहल की है।
लॉन्च की गई मोटरसाइकिलों की खूबियां
सीबी 125 हॉरनेट – एक्स शोरूम कीमत ₹1,12,000, आकर्षक डिजाइन, फुल एलईडी लाइटिंग, 4.2 इंच टीएफटी डिस्प्ले, ब्लूटूथ, चार्जिंग पोर्ट, इंजन कट-ऑफ सिस्टम और ट्यूबलेस टायर जैसी आधुनिक सुविधाएं।
साइन 100 Dx – एक्स शोरूम कीमत ₹74,100, डिजिटल मीटर, स्टाइलिश लुक और ट्यूबलेस टायर की सुविधा।
पटेल होंडा के संचालक ईश्वर पटेल ने कहा कि शिक्षक समाज का वह दीपक हैं जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को प्रकाशमय बनाते हैं। इसी अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने केक काटकर अपना जन्मदिन भी मनाया।
उपस्थितजन
इस अवसर पर भागवत पटेल, मनोज पटेल, नारायण सोनी, मिथिलेश सर, गोपेश साहू, महेश तिवारी, मिश्रा सर, मैथिल सर, लीना ध्रुव, अनीता साहू, हेमंत साहू, रोशन बारले, पंकज डोटे, धर्मेंद्र साहू, ओमप्रकाश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्राहक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

User 1















