View updated successfully महादेव वार्ड में चाकूबाजी के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप!
महादेव वार्ड में चाकूबाजी के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
राजनीति

महादेव वार्ड में चाकूबाजी के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

03 Nov 2026 287 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,कांकेर। कांकेर शहर के महादेव वार्ड में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आपसी विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना का पूरा घटनाक्रम पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि अनमोल और पीयूष के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इसी दौरान अनमोल ने पीयूष पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल कांकेर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।

वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनमोल को गिरफ्तार कर लिया है। चाकूबाजी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच और वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला