अजय चंद्राकर के मांग पर मंडी बोर्ड से 2 करोड़ के सीसी रोड कार्य की स्वीकृति
रिपोर्ट - राजेश रात्रे
पब्लिक स्वर कुरुदः विधायक अजय चंद्राकर विधानसभा क्षेत्र कुरूद द्वारा वि.स. क्षेत्र कुरूद जिला धमतरी अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत में ही मंडी बोर्ड निधि से सी.सी.रोड निर्माण कार्यों हेतु प्राप्त प्रस्तावना पर कृषि मंत्री छ.ग. शासन एवं पदेन अध्यक्ष मंडी बोर्ड द्वारा दिये गये प्रशासनिक अनुमोदन एवं अधीक्षण अभियंता मुख्यालय द्वारा एक करोड़ इनकानबे लाख छयालिस हजार रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें सेमरा सी में 1200 वर्ग मीटर, जोरातराई सी में 1600 वर्ग मीटर, कोर्रा में 4800 वर्ग मीटर, चरोटा में 800 वर्ग मीटर, कोसमर्रा में 900 वर्ग मीटर, फुसेरा में 900 वर्ग मीटर, कचना 1600 वर्गमीटर, नवागांव कचना 800 वर्गमीटर, चोरभट्ठी 1600 वर्गमीटर, भेंण्डरा 1800 वर्गमीटर, बगौद 2800 वर्ग मीटर और हंचलपुर 1000 वर्ग मीटर आदि गांव शामिल है। इसके अतिरिक्त और भी गांवों के लिये विधायक अजय चंद्राकर के मांग में है जो कि अगली बार स्वीकृत होंगे। इस कार्य स्वीकृति से भीम साहू, रामस्वरूप साहू, गौतम जैन, छत्रपाल बैस, युगेश धीवर, चोवाराम साहू, चोवा गंजीर, ओमआशीष गजपाल, पुरुषोत्तम चक्रधारी, मनीष कश्यप, तिलोक चंद जैन, कुलेश्वर चंद्राकर, हरीश चंद्राकर, डॉ. लोकेश साहू, यशवंत गंजीर, सन्नी बैस आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए चंद्राकर जी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।