View updated successfully अब राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी लड़ेगी वायनाड सीट से चुनाव
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप! 🔴 सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
अब राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी लड़ेगी वायनाड सीट से चुनाव
राजनीति

अब राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी लड़ेगी वायनाड सीट से चुनाव

13 Jun 2024 623 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर। इस वक्त की बड़ी यह आ रही है की कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट छोड़ेंगे। राहुल गांधी काफी सोच-विचार करने और अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी से चर्चा करने के बाद वायनाड सीट छोड़ने पर सहमत हुए। राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस जल्द ही प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की घोषणा करेगी।



आपको बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली में आयोजित आभार कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के लिए नई और बड़ी जिम्मेदारी का इशारा किया था। राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में कहा था की उनकी बहन प्रियंका गांधी ने रायबरेली और अमेठी के लिए बहुत मेहनत की है। अपने इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने प्रियंका के लिए एक बहुत बड़े प्लान की भी बात कही थी।


अब यह प्लान क्या है इसको लेकर सियासी गलियारों में खूब कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के  नेताओं की मानें तो राहुल गांधी वायनाड की सीट को छोड़ने का फैसला लिया। उसके बाद इस सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा सकती है। यही वजह है कि राहुल गांधी ने प्रियंका के लिए बहुत ‘बड़े प्लान’ की बात कही है।


वहीं कांग्रेस की रणनीति के मुताबिक प्रियंका गांधी को अब दक्षिण भारत के लिए मजबूत पिलर के तौर पर तैयार किया जा रहा है। इसी तैयारी में प्रियंका गांधी को अब राहुल गांधी के बाद वायनाड सीट से चुनाव लड़ाने की पूरी तैयारी है। इस तैयारी का इशारा राहुल गांधी ने रायबरेली में आयोजित आभार कार्यक्रम के दौरान कर दिया है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही राहुल गांधी वायनाड से इस्तीफा देंगे और उसके बाद प्रियंका के लिए तैयार ‘प्लान’ को आगे बढ़ाया जाएगा।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला