Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
CG NCP के पंचायती राज विभाग में नई नियुक्तियां, नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन का विस्तार
राजनीति

CG NCP के पंचायती राज विभाग में नई नियुक्तियां, नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन का विस्तार

02 Dec 2025 663 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के पंचायती राज विभाग ने संगठन को मजबूत करने और आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को गति देने के लिए बड़े स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां राष्ट्रीय महासचिव श्रीकांत कसेर की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के निर्देश पर की गई हैं।

पार्टी ने विभिन्न संभागों में प्रभारी और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं, ताकि संगठनात्मक ढांचा मजबूत हो और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारा जा सके।


संभागवार प्रभारी और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

सुरजबल राजवाड़े – कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी

विशाल तिवारी – कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी

प्रान्शु कसेर – कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी

रोहित वर्मा – कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं बस्तर संभाग प्रभारी


प्रदेश पदाधिकारी

वरिष्ठ उपाध्यक्ष – श्यामसुंदर साहू। 

उपाध्यक्ष – हिमांशु वर्मा, सुधीर शर्मा, संजय राजपूत, राजू त्रिपाठी, अजीत पाण्डेय। 

महामंत्री - काजल यादव, बिनोश दर्रे, राजू परते, दुलारु यादव, दीपेश सिन्हा, शुभम ताम्रकार, दुर्गेश साहू। 

नई टीम को संगठन विस्तार और चुनाव की रणनीति को मजबूती देने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि नई नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर संगठन और अधिक सक्रिय होगा तथा निकाय चुनाव में इसका लाभ मिलेगा।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला