पब्लिक स्वर,अभनपुर/उरला। अभनपुर के उरला क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मिली शिकायत के अनुसार, नवभारत फ्यूल्स पर सम्मिलित चारागाह सहित अन्य शासकीय लगभग 3 हेक्टेयर समेत अन्य शासकीय भूमि खसरों पर कब्जा करने के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि खसरा क्रमांक 391 के हिस्से तथा खसरा 395/2 में स्थित नाले के क्षेत्र पर भी कंपनी के द्वारा कब्जा होने की बात सामने आई है।यहां तक कि कब्जे के अंदर नाला भी है।
शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि इससे पहले भी कंपनी द्वारा कथित अवैध कब्जे पर कार्रवाई की जा चुकी है, बावजूद इसके दोबारा शासकीय भूमि पर कब्जे की कोशिशें की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में “हर तरफ से कम्पनी शासकीय भूमि पर कब्जे की साजिश” कर रही है, और आसपास की अन्य सरकारी भूमि का भी यही हाल बताया जा रहा है।जिसमें बांस और तार फेंसिंग से अवैध कब्जा किया जा रहा है।
पार्ट 2 में मामले से जुड़ी खबर की विस्तृत रिपोर्ट देखने के लिए पब्लिक स्वर के साथ बने रहें।

User 1






.jpeg)








