राजनीति
सप्लाई वाटर में निकला रहस्यमयी कीड़ा,भखारा में ऐसा पहला मामला
रिपोर्ट - राजेश रात्रे
पब्लिक स्वर धमतरी - तृतीय श्रेणी का एलम उपयोग का मामला ठंडा भी ना हुआ और अब सप्लाई वाटर में निकलने लगा रहस्यमई भयानक कीड़ा ।स्थानीय व्हाट्सअप ग्रुपों में जमकर हो रहा वायरल।
उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत भखारा में कुछ दिन पूर्व ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में निम्न गुणवत्ता स्तर के एलम उपयोग होने मामला प्रकाश में आया था।इस मामले की जांच अभी हो भी नहीं पाया कि एक बार फिर से नगर पंचायत के द्वारा सप्लाई की जाने वाली पानी में एक बड़ा फीता क्रीमी जैसा कीड़ा निकला जिसे देखकर लोग हैरत में है। नगर वासियों का कहना है,कि जिस पानी का उपयोग पीने के लिए करते है।उसने बड़ा कीड़ा निकलना आश्चर्य का विषय है।खुली आंखों से देखने के बाद अब नगर पंचायत के सप्लाई वाटर से भरोसा उठ रहा है।ऐसे में हजारों लोगों स्वास्थ्य खतरे में है।
गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा बीमारियों का खतरा
अधिकारी और पूंजीपतियों वर्ग अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए स्वयं का बोरवेल व जल शोधन मशीन अपने घरों में लगा रखे है।परन्तु नगर के निर्धन वर्ग सप्लाई वाटर के भरोसे है।ऐसे में बड़ी जनसंख्या बीमारियों के साए में जीने मजबूर है।लोगों का कहना है कि यदि उनका भी आर्थिक स्थिति मजबूत होता तो वह नदी नाले की पानी पीने मजबूर नहीं होते।अधिकारी और जनप्रतिनिधि सप्लाई वाटर का उपयोग पीने के लिए नहीं करते शायद यही कारण है,कि पानी की गुणवत्ता में सुधार नहीं होता।