View updated successfully अपनी जान पर खेल दूसरों की जान बचाने वाले आर्यन जैसे युवा समाज के लिए मिसाल हैं - रंजना साहू
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल
अपनी जान पर खेल दूसरों की जान बचाने वाले आर्यन जैसे युवा समाज के लिए मिसाल हैं - रंजना साहू
राजनीति

अपनी जान पर खेल दूसरों की जान बचाने वाले आर्यन जैसे युवा समाज के लिए मिसाल हैं - रंजना साहू

11 Nov 2022 425 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

रुद्री में डूबते हुए एक परिवार को बचाने वाले आर्यन सोनकर का विधायक ने किया सम्मान


रिपोर्ट - राजेश रात्रे 


पब्लिक स्वर धमतरी -बीते मंगलवार रुद्री बैराज में एक परिवार को डूबते देख धमतरी के जांबाज़ युवा आर्यन सोनकर ने अपनी जान पर खेलकर उनकी जान बचाई,दरअसल यह नौजवान युवा प्रत्येक दिन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए रुद्री जाता है जहाँ इसने अचानक बचाओ बचाओ जैसी आवाज़ें सुनी और जाकर देखा तो पति पत्नी और एक छोटी बच्ची को डूबते हुए देखा जहाँ इसने अपने साहस और बुद्धि का परिचय देते हुए एक पिकअप गाड़ी रोक कर उससे रस्सी लेकर उसकी मदद से उस डूबते हुए परिवारजनों की जान बचाई,जिसकी जांबाज़ी की चर्चा आज सब ओर है,धमतरी विधायक रंजना साहू को जब इस बात की जानकारी प्राप्त हुई वे तत्काल कार्यकर्ताओं के साथ उनका सम्मान करने उनके घर पहुंची,जहाँ मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा आर्यन जैसे युवा समाज के लिए रोल मॉडल हैं,वर्तमान समय मोबाइल जैसे डिजिटल डिवाइस के आने के बाद से युवाओं की आउटडोर खेल या गतिविधियों से काफी दूरी देखी जा सकती है,जबकि एक वो दौर था जब मोबाइलें और टीवी कम होती थी तो स्वाभाविक रूप से शारिरिक गतिविधियां बाहरी खेल,तैरना जैसे विभिन्न गतिविधियों से युवा जुड़े रहते जिसका आज अभाव है और यह और आश्चर्यजनक बात है कि आर्यन को तैरना नहीं आता था उसके बाद उन्होंने यह सहसिक कदम उठाया और बिना अपनी जान की परवाह किये उनको बचाने का कार्य किया,आर्यन सोनकर समाज के लिए एक मिसाल हैं जिनके जज़्बे साहस और हौसलों का हम सम्मान करते हैं,वहीं नगर निगम में भाजपा के वरिष्ठ पार्षद धनीराम सोनकर ने कहा आर्यन समाज के रोल मॉडल युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत,अपने साहसिक कदम से उन्होंने जो कार्य किया है वह प्रेरणादायक है प्रत्येक युवा को आर्यन की तरह समाज के प्रति अपनी नैतिक जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

उक्त अवसर पर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, साथ में विजय साहू, विनोद रणसिंह, शिवदत्त उपाध्याय, धनीराम सोनकर, अज्जू देशलहरे, जय हिन्दूजा, डीपेंद्र साहू, पन्ना थवाईत, अमित साहू ने भी सम्मानित करने पहुंचे।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला