अभनपुर post authorUser 1 10 November 2025

परिक्षेत्र साहू समाज चुनाव में विधायक इंद्रकुमार साहू के पैनल का दबदबा, सभी पदों पर जीत



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर। छत्तीसगढ़ साहू संघ के निर्देशानुसार जिला साहू संघ रायपुर एवं तहसील साहू संघ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुए परिक्षेत्र स्तरीय साहू समाज चुनाव में विधायक इंद्रकुमार साहू समर्थित “एकता पैनल” ने शानदार जीत दर्ज की। सभी पदों पर एकता पैनल के उम्मीदवार विजयी हुए।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में पवन कुमार गुरुपंच ने अपने प्रतिद्वंद्वी तुकेश कुमार साहू को 50 मतों के अंतर से पराजित किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर नेतराम साहू ने 4 वोट से जीत हासिल की।

महिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमति हेमलता साहू ने श्रीमति यशोदा साहू को 97 मतों से हराते हुए विजय प्राप्त की।

संगठन सचिव पद पर मानसिंग साहू ने 3 वोट से तथा महिला संगठन सचिव पद पर श्रीमति लेखप्रभा साहू ने 47 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।


उत्साहजनक मतदान

33 गांवों वाले इस साहू परिक्षेत्र में कुल 508 मतदाताओं में से 454 मतदाताओं ने मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई। मतदान शाम 4 बजे प्रारंभ हुआ और देर रात 10 बजे परिणाम घोषित हुए।


विशिष्ट जनों की उपस्थिति

चुनाव प्रक्रिया के दौरान विधायक इंद्रकुमार साहू एवं पूर्व विधायक चंद्रशेखर साहू सहित क्षेत्र के अनेक सामाजिक नेता मतदान केंद्र में उपस्थित रहे।निर्वाचन अधिकारी बम्हानंद साहू ने विजेताओं की घोषणा की।

चुनाव में सहयोग देने वालों में जिला साहू संघ अध्यक्ष देवनाथ साहू, महामंत्री तोषण साहू, जिला कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं न्याय प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


विजयी पैनल को बधाइयों का सिलसिला

चुनाव परिणाम के बाद जनपद पंचायत अभनपुर के उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश ढीढ़ी, प्रेमलाल साहू, मेघनाथ साहू, इश्वर साहू, बसंत कोसले, भरत बैस सहित अनेक सामाजिक व जनप्रतिनिधियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।


विधायक इंद्रकुमार साहू का उद्बोधन

विधायक इंद्रकुमार साहू ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज सेवा निस्वार्थ भाव से करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं पिछले 25 वर्षों से समाज में विभिन्न पदों पर रहकर ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा करते आए हैं, और आगे भी समाज के विकास के लिए हर संभव सहयोग देते रहेंगे।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS ABHANPURNEWS ABHANPURVIDHAYAKNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER