Header Ad


अभनपुर post authorUser 1 05 July 2026

अभनपुर में 40 समाज प्रमुखों का विधायक इंद्र कुमार साहू ने किया सम्मान, पौधे भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन, रायपुर संभाग के तत्वावधान में रविवार को अभनपुर स्थित धीवर सामाजिक भवन में "सर्व समाज सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में अभनपुर क्षेत्र के 40 विभिन्न समाजों के प्रमुखों को उनके सामाजिक योगदान और समाज सेवा के लिए विधायक इंद्र कुमार साहू के हाथों सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि आज समाज छोटे-छोटे वर्गों में बंटता जा रहा है, ऐसे समय में सर्व समाज जैसे संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी समाजों को साथ लेकर चलने का यह प्रयास सराहनीय है। समाज में राजनीति नहीं, बल्कि राजनीति में समाज की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने सभी से मिलजुलकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल और रायपुर जिला अध्यक्ष नारायण सोनी ने भी संगठन की गतिविधियों और सामाजिक एकता के महत्व पर अपने विचार रखे। समारोह में साहू समाज के जिला अध्यक्ष हीरामन साहू तथा जनपद सभापति ब्रह्मानंद साहू अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी समाज प्रमुखों, अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को फलदार पौधे भेंट किए गए। साथ ही सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल, जिला अध्यक्ष नारायण सोनी, फतीश साहू, हेमलाल ध्रुव, वेदव्यास तारक, टिकेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. वाय.के. साहू, यश साहू, पंकज साहू, उपजीत सचदेवा, अनिल अग्रवाल, शंकर सेन, टिकेंद्र बघेल, तरुण साहू, टुभनपाल, धर्मेंद्र पटेल, बिंदेश्वर झा, राजेश शुक्ला सहित अनेक समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोपेश साहू ने किया।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, ABHANPUR NEWS, 40SAMAJ PRAMUKHON KA VIDHAYAK NE KIYA SAMMAN NEWS,

You might also like!


RAIPUR WEATHER