विधायक धनेंद्र साहू ने गौरव दिवस के दिन भूपेश सरकार की सफलता का किया बखान,कहा हर वर्ग के लिए फिट कांग्रेस सरकार
पब्लिक स्वर अभनपुर। आज कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में अपने 4 साल पूर्व होने पर गौरव दिवस जोरों शोरों से पूरे राज्य में मना रही है। इसी तर्ज पर अभनपुर विकासखंड के ग्राम टिकारी में गौरव दिवस विधायक धनेंद्र साहू की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मुख्य रूप से कार्यक्रम आयोजन के दौरान अभनपुर विकासखंड में पिछले 4 वर्षों में सफलतम योजनाओं का बखान किया गया।
सफलतम योजनाओं में यह योजनाएं रही शामिल
1.अभनपुर विकासखंड मनरेगा से करीब 1328 परिवार लाभान्वित हुए
2.राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन परिवार 207 परिवार को मिला लाभ
3.गोधन न्याय योजना अंतर्गत लगभग 20 परिवार लाभान्वित हुए जिसमें करीबन 2 लाख 35 हज़ार की गोबर खरीदी हुई
इन योजनाओं के अलावा नरवा, गुरुवा, घुरवा बाड़ी कार्यक्रम प्रस्तावित रीपा, राजीव युवा मितान क्लब, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सहित शिक्षा विभाग की विभागीय योजनाएं ,समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाएं और अन्य हितग्राही मूलक योजनाएं ,राशन कार्ड धारकों की संख्या एवं धान खरीदी हाफ बिजली बिल योजना ,नए सब स्टेशन स्थापना सहित सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की सफलता को विधायक धनेंद्र साहू ने सार्वजनिक मंच से सबके बीच रखा।