Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
नाबालिग छात्रा ने दो युवकों पर लगाया नशीला इंजेक्शन लगाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
राजनीति

नाबालिग छात्रा ने दो युवकों पर लगाया नशीला इंजेक्शन लगाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

03 Oct 2026 727 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,मुंगेली। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा ने दो युवकों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने, नशीला इंजेक्शन लगाने और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने साहिल यादव और प्रहलाद धुरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

29 सितंबर की घटना, रास्ते में रोकने का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 29 सितंबर 2026 की शाम छात्रा अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान साहिल यादव और प्रहलाद धुरी ने कथित तौर पर उसे रास्ते में रोक लिया। छात्रा का आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बेल्ट से मारपीट की। इसके बाद उसे 500 रुपये देकर घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी गई। घटना से डरी छात्रा घर जाने के बजाय बस से रतनपुर चली गई। वहां एक अज्ञात महिला ने उसे सहारा दिया। अगले दिन 30 सितंबर को घर लौटते समय वह सकरी से बस बदलकर बरेला पहुंची।

दोनों आरोपियों पर जबरन मकान में ले जाने का आरोप

शिकायत के अनुसार, बरेला में शाम करीब 5 बजे छात्रा की मुलाकात फिर दोनों आरोपियों से हुई। आरोप है कि दोनों ने उसे जबरन पकड़ लिया और एक मकान में ले गए। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वहां साहिल ने उसका हाथ पकड़ रखा था, जबकि प्रहलाद ने उसके हाथ में कथित तौर पर नशीला इंजेक्शन लगाया।

छात्रा के मुताबिक, इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को अस्त-व्यस्त हालत में पाया और दोनों आरोपी उसके सामने मौजूद थे। छात्रा ने कमर और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने के साथ ही मारपीट के कारण हाथ में भी दर्द होने की बात पुलिस को बताई।

घर पहुंचकर परिजनों को बताई घटना

छात्रा ने आशंका जताई कि बेहोशी की हालत में दोनों आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती की। घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद 1 अक्टूबर को परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 70(2), 65(1), 137(2), 351(3), 115(2), 296 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला