अभनपुर में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जाएगा मौन विरोध प्रदर्शन व पैदल मार्च
पब्लिक स्वर,अभनपुर। मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के पुलिस प्रशासन व विभिन्न थाना में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र की जनता से किए जा रहे अभद्र आचरण व मनमानीपूर्ण तौर तरीके से कार्यवाही करने के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी द्वारा "मौन विरोध प्रदर्शन" व अभनपुर थाना से एसडीएम कार्यालय अभनपुर तक "पैदल मार्च" आज 07 नवम्बर, सोमवार को 1 बजे से आयोजित कर अभनपुर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उक्त कार्यक्रम का विवरण
1 बजे-एकत्रीकरण धीवर समाज भवन के सामने।
1.30 बजे-अभनपुर थाना के समक्ष मौन विरोध प्रदर्शन।
2.30 बजे-अभनपुर थाना से एसडीएम कार्यालय अभनपुर तक पैदल मार्च।
4 बजे-एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षगण, अभनपुर मंडल नवापारा मंडल, तामासिवनी चंपारण मंडल, खोरपा मंडल, भारतीय जनता पार्टी अभनपुर विधानसभा क्षेत्र, रायपुर ज़िला ग्रामीण छत्तीसगढ़ सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी व निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।