पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न वनमंडलों, परियोजना मंडलों और अन्य विभागीय संस्थानों में पदस्थ किया गया है।
तबादला आदेश के तहत राम कुमार सिदार को मंडल प्रबंधक, कवर्धा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम, कवर्धा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी, बस्तर वनमंडल पदस्थ किया गया है।
अमिता गुप्ता को उप प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नया रायपुर भेजा गया है। मनोज कुमार विश्वकर्मा को उप वनमंडलाधिकारी बिरगुड़ी, वनमंडल धमतरी की जिम्मेदारी दी गई है। मोना महेश्वरी को संलग्नाधिकारी, वृत्त कार्यालय दुर्ग पदस्थ किया गया है।
इसी क्रम में जसवीर सिंह मरावी को उप वनमंडलाधिकारी कांकेर, वनमंडल कांकेर भेजा गया है। कुमार सिंह कंवर को उप वनमंडलाधिकारी बैकुंठपुर, वनमंडल कोरिया में पदस्थ किया गया है।
वहीं एम.एल. सिदार को उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन रायगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। शिवशंकर नाविक को उप मंडलाधिकारी धमतरी, वनमंडल धमतरी पदस्थ किया गया है। जबकि अवधेश सिंह को उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन सूरजपुर भेजा गया है।
वन विभाग में हुए इन व्यापक तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। विभागीय आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

User 1









