पब्लिक स्वर,मुंबई। IPL के CSK और MI के जबरदस्त मुकाबले में CSK ने 20 रनों से जीत हासिल कर ली।मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर CSK ने मुंबई के सामने 206 रनों का टारगेट दिया।जिसके जवाब में मुंबई 186 रन ही बना सकी।
धोनी ने तीन गेंदों में लगाए 3 छक्के
CSK की 206 रनों की पारी में ऋतुराज गायकवाड़ ने 69 और शिवम दुबे ने 66 रन बनाए वहीं आखिरी ओवर में धोनी का कमाल देखने को मिला।पिछले मैच की तरह धोनी अपने जाने पहचाने अंदाज़ में बैटिंग करते नज़र आए और लगातार तीन गेंदों में तीन छक्के लगाकर महज़ 4 बाल में 20 रन बनाए और चेन्नई की पारी 4 विकेट पर 206 रनों पर खत्म हुई वहीं मुंबई इंडियंस ने अच्छी शुरुआत की और फिर रोहित शर्मा ने सबसे ज़्यादा 65 बोलों पर 105 रन बनाए जिसके बाद भी मुंबई 6 विकेट पर 186 रन ही बना सकी।