Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
कुरूद में प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, आरोपी गिरफ्तार
राजनीति

कुरूद में प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, आरोपी गिरफ्तार

03 Oct 2026 1,536 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,धमतरी। कुरूद थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धमतरी के निजी अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घायल युवती की पहचान अनीता मंडावी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कोंडागांव की रहने वाली है और कुरूद क्षेत्र स्थित बालाजी राइस मिल में काम करती है। वहीं आरोपी युवक दिलेेश्वर भाटा गांव का निवासी बताया जा रहा है और वह भी उसी राइस मिल में काम करता है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। आरोपी युवक अपने पैसों से अनीता के मोबाइल में रिचार्ज करवाता था। इसी दौरान उसे शक हुआ कि अनीता उसके द्वारा करवाए गए रिचार्ज का इस्तेमाल किसी अन्य युवक से घंटों बातचीत करने में कर रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

आरोप है कि इसी शक के चलते दिलेश्वर अनीता के घर पहुंचा और वहां उसके साथ विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती की कमर, जांघ समेत शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव आए हैं। घटना के बाद घायल अनीता को तत्काल कुरूद अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे धमतरी के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद कुरूद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला